धामी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले, जानिए पूरी खबर

उत्तराखंड से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, आज राज्य सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीरचंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए है,  इस कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल ने अपनी मुहर लगा दी है।

 

कैबिनेट के फैसले-

 

  1. कैबिनेट मे जसपुर तहसील के 19 राजस्व ग्राम क़ो काशीपुर मे जोड़ा गया।
  2. परिवाहन नियमवाली बनाई गई जिसे बैठक में मिली मंजूरी मिली।
  3. केदारनाथ मे निर्माण कार्य क़ो देखते हुए अब केदारनाथ मे 2 मंजिल भवन बनाने की मंजूरी मिली।
  4. बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम मे कंसलटेंसी मे मेनपावर बढ़ाने क़ो मंजूरी मिली, INI हैं कम्पनी का नाम।
  5. जायका प्रोजेक्ट 526 करोड़ हॉर्टिकल्चर मे 70 पदों क़ो मंजूरी मिली।
  6. सितारगंज चीनी मिल अब पी पी पी मोड़ पर दी जाएगी, सुरक्षा धनराशि 2 प्रतिशत की गई, कैबिनेट द्वारा धरोहर धनराशि भी कम की।
  7. राजस्व विभाग में 7 संग्रह अमीनो को तहसीलदार पद पर परमोट करने के आदेश दिए गए।
  8. रियल स्टेट में सेल डीड एक स्टैंडर्ड फार्मेट को लागू करने के लिए एडॉप्ट करने पर सहमति बनी।
  9. समय से घर न मिलने पर होगी कार्रवाई।
  10. मकान खरीदने वालों को नहीं होगी अब कोई दिक्कत।
  11. जुडिशिल्स के सिविल जज जूनियर को डिविजन जज बोला जायेगा।
  12. शिक्षा विभाग में 12वी तक पढ़ाई में स्वास्थ्य व स्वच्छता को पढ़ाई में शामिल किया जाएगा।
  13. परिवहन निगम में 24 अभ्यर्थियों को चयन के लिए हुआ निर्णय,पहले आर्थिक हालत सही ना होने के चलते नहीं हो सकी थी नियुक्ति।
  14. रेलवे ने एक मैनुअल बनाया था, कि जहां रेलवे निर्माण हो रहा हो वहा सूचना सभी विभाग दे। अब यह उत्तराखंड में भी लागू होगा।
  15. कोविड के दौरान रखे गए 1662 चिकित्सा कर्मचारियों को 6 माह के लिए पुनर्नियुक्ति सशर्त मिलेगी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours