महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में विधिवत रूप से किया कार्यभार ग्रहण

आज महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मीडिया के साथ बेहतर समन्वय के साथ नवीन तकनीक के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाये। सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जन को सुलभता से मिले इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों का प्रयोग किया जाये।

सूचना महानिदेशक ने कहा कि सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाये। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को मीडिया से बेहतर समन्वय कर जनमानस तक पहुंचाया जाये। उन्होंने कहा कि जिला सूचना कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाये, ताकि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार हो सके। कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री बंशीधर तिवारी विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक रवि बिजारनियां एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours