लोकसभा चुनाव के बाद डीएम का जनता दरबार, 70 फरियादियों की समस्याएं सुनीं

संतकबीरनगर:- लोकसभा चुनाव के बाद डीएम ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर जनता दरबार में जन समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 70 फरियादी पहुंचे जिनकी फरियाद सुनकर कर मौके पर अधिकारियों को भेजकर निस्तारण का निर्देश दिया।

डीएम महेंद्र सिंह तंवर के पास बघौली क्षेत्र के एक महिला पहुंची और उसने जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की। इस पर डीएम ने एसडीएम को निस्तारण का निर्देश दिया। इसी तरह से जमीन विवाद के सात 10 मामले आए। इसके अलावा जन समस्या के मामले लेकर लोग पहुंचे थे। डीएम ने एक-एक कर फरियाद सुनी और निस्तारण का निर्देश दिया।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours