विधानसभा चुनावों के कारण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव फरवरी तक टला

भा.ज.पा. को फरवरी तक मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा चुनावों के कारण देरी

केंद्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन मिलने के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अगले वर्ष जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी माह की शुरुआत में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव तय कर देगी। सांगठनिक चुनाव की तैयारी में जुट गई प्रदेश भाजपा को फरवरी तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। पहले दिसंबर आखिर तक नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन सदस्यता अभियान के बीच राज्यों के विधानसभा चुनावों की वजह से पार्टी का सांगठनिक चुनाव कार्यक्रम आगे खिसकता जा रहा है।

प्राथमिक सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक कुलदीप कुमार का दावा कि पार्टी ने लक्ष्य से अधिक 22 लाख सदस्य बना लिए हैं। अब केंद्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त होने के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 30 नवंबर तक सभी 11,729 बूथों में 12 सदस्यीय इकाइयों का गठन होना है। यह प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी ने 20 नवंबर यानी बुधवार तक 50 प्रतिशत बूथ कमेटियों के गठन हर हाल में करना है। इन कमेटियों के गठन की सूचना प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को नवंबर के आखिरी हफ्ते में प्रस्तावित राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में रखनी है।

इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व मंडल, जिला समितियों के गठन के लिए चुनाव का कार्यक्रम तय कर सकता है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। माना जा रहा कि अगले वर्ष जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी माह की शुरुआत में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव तय कर देगी।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours