होली के चलते दिल्ली-देहरादून और दिल्ली-हल्द्वानी रूट पर बढ़ेंगी बस सेवाएं

उत्तराखंड:- रंगों का त्यौहार होली आने वाला है जिस को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें पैक होने लगी हैं। खासकर दिल्ली और गुरुग्राम से हल्द्वानी आने वाली बसें 22 मार्च के लिए अभी से फुल होने लगी हैं। होली के त्योहार के लिए अभी से दिल्ली, गुरुग्राम में काम कर रहे हल्द्वानी और कुमाऊं के लोगों ने टिकट बुक करानी शुरू कर दी है। उत्तराखंड परिवहन निगम की नौ वॉल्वो, दो जनरथ बस सेवा के साथ ही 15 साधारण बसों की भी ऑनलाइन बुकिंग की जाती है। जबकि गुरुग्राम और हल्द्वानी के बीच चलने वाली दो साधारण बसों में ऑनलाइन टिकट बुक होते हैं। बुधवार शाम खबर लिखे जाने तक उत्तराखंड परिवहन निगम की 22 मार्च को दिल्ली से हल्द्वानी आने वाली आठ ऑनलाइन बसों की सीटें बुक हो चुकी थीं।

विशेषकर रात साढ़े आठ बजे के बाद दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से हल्द्वानी को आने वाली एसी और वॉल्वो बसों में सीट खाली नहीं है हालांकि रात 8.50, नौ और 9.15 बजे चलने वाली साधारण बसों में कुछ सीटें खाली बची हैं। जबकि 23 की सुबह आठ बजे दिल्ली से हल्द्वानी आने वाली जनरथ एसी बस में चार और नौ बजे आने वाली वॉल्वो बस में एक ही सीट बची है। 23 की रात को आने वाली सभी बसों में सीटें अभी खाली हैं। वहीं गुरुग्राम से आने वाली साधारण बस में 22 मार्च को सात तो 23 मार्च को 12 सीटें खाली हैं।  एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने कहा ऑनलाइन बसों की सीटें फुल हो गई हैं। इसे देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 18 तारीख से दिल्ली देहरादून रूट पर कुछ बसों को बढ़ाया जाएगा जबकि 22 के बाद 30 से अधिक अतिरिक्त बसें दिल्ली रूट पर बढ़ाई जाएंगी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours