सीएम धामी की कोशिशों से अल्मोड़ा की लापता हेमा मिली मुंबई में, सीएम ने पुलिस टीम को दी बधाई

देहरादून:- कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में एक वीडियो आया जिसमें एक बुजुर्ग महिला मुंबई की सड़क पर फटे हुए कपड़े पहने बैठी थी एवं वीडियो बनाने वाले को बता रही थी कि “मैं अल्मोड़ा की रहने वाली हूं वहां मेरा बेटा और बेटी रहते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा उस महिला की खोज कर मुंबई से वापस घर लाने के लिए पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया।

प्रदीप कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, अल्मोडा ने तहकीकात की तो पता चला कि वायरल वीडियो में जो माता जी दिख रही हैं. वह  हेमा देवी निवासी ग्राम कोटियाग तहसील भिकियासैण जिला अल्मोड़ा हैं। वे मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं तथा पिछले 5-6 महीने से लापता हैं। उनकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई गई है।

अल्मोड़ा पुलिस की एक टीम मुंबई गई और बुजुर्ग महिला को तलाश कर लिया गया है। अब इनका मेडिकल चेकअप कराकर लाया जा रहा है।  बुजुर्ग महिला के मिल जानें पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम को बधाई दी है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours