पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के महसूस किए गए झटके

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि जान-माल को कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र तेजम तहसील में पांच किमी की गहराई में था। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किया गए। जिले के थल, तेजम, नाचनी, बंगापानी,अस्कोट में इस दौरान लोग आनन फानन अपने घरों से बाहर की दौड़ पड़े।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मैग्नीट्यूड मापी गई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र तेजम तहसील में पांच किमी की गहराई में था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रांर्गत भूकंप से क्षति होने संबंधी सूचना नहीं मिली है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours