दिल्ली में आग का तांडव: बवाना की प्लास्टिक फैक्टरी में विस्फोट, पूरी बिल्डिंग जमींदोज

दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस दौरान फैक्टरी में कई धमाके हुए, जिससे फैक्टरी की इमारत भरभराकर गिर गई। गनीमत है कि इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नही है।

दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 4:50 बजे बवाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की 17 गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान फैक्टरी में कुछ धमाके हुए और फैक्टरी की इमारत गिर गई। धमाकों की तेज आवाज और काले धुएं का गुबार दूर तक फैल गया।

फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और राहत कार्य में जुटे हुए हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन ने इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। आग बुझाने का काम जारी है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours