कानपुर;- कानपुर में बुढ़वा मंगल पर पनकी में पंचमुखी हनुमान जी दर्शनों के लिए शहर ही नहीं आसपास के जिलों के लाखों लोग दर्शन के लिए पनकी धाम पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए मंदिर और भक्तों की सुरक्षा के लिए पांच सौ पुलिसकर्मियों को मंदिर और आसपास तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य मंदिरों में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे।
बता दें, पनकी मंदिर में सोमवार रात 12 बजे पंचमुखी हनुमान का श्रृंगार होगा। रात 12:30 बजे से एक बजे तक पूजन होगा। महंत श्रीकृष्ण दास और जितेंद्र दास संयुक्त रूप से आरती करेंगे। एक बजे दर्शन के लिए मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। पट मंगलवार रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। डीसीपी पश्चिम राजेश कुमार सिंह ने बुढ़वा मंगल को देखते हुए रविवार को यातायात प्रबंधन, पार्किंग, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्गों का जायजा लिया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…