मौसमी बदलाव से दिल्ली में कोहरा और स्मॉग का कहर, सांस लेना हुआ मुश्किल

दिल्ली:- मौसमी दशाओं के बदलने से लोगों को कोहरा और स्मॉग की मार झेलनी पड़ रही है। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने के कारण राजधानी में धुंध की एक परत छाई हुई है। दिल्ली के कई हिस्सों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। राजधानी गैस चैंबर बनी हुई है। इससे लोगों की सांस उखड़ रही है। आलम यह है कि सीने में जलन और ज्यादा देर तक खुले में रहने से आंखों में चुभन हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के डेटा के अनुसार, आज सुबह आठ बजे आनंद विहार में एक्यूआई 405, मुंडका में 413, बवाना में 418, अशोक विहार 414, आईटीओ 355, जहांगीरपुरी 435, रोहिणी 407, नजफगढ़ 366, आरकेपुरम 387, पंजाबी बाग 407, सोनिया विहार 394, द्वारका सेक्टर 8 में 401 दर्ज किया गया है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक बुधवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशाओं की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। बृहस्पतिवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। हवा की गति 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। शुक्रवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। ऐसे में हवा की चाल 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी। हवा की चाल 6 किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी। इस दौरान घने से घना कोहरा छाने का अनुमान है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंचने का अनुमान हैं।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours