नेपाल में ‘Gen Z’ आंदोलन बेकाबू, सोशल मीडिया बैन के विरोध में भड़की हिंसा में गई 19 की जान

नई दिल्ली:- नेपाल में सोमवार को सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुआ ‘Gen Z’ आंदोलन अब उग्र रूप ले चुका है। राजधानी काठमांडू में हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। इस हिंसा का असर भारत-नेपाल की हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। कई भारतीय विमानों को या तो डायवर्ट या फिर रद कर दिया गया है। नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे काठमांडू के पास प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की, जिससे धुएं के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। इसके चलते दक्षिणी हिस्से से आने वाले विमानों की लैंडिंग रोक दी गई। कई भारतीय विमान नेपाल के ऊपर चक्कर लगाते रहे।

ट्रैकिंग वेबसाइट flightradar24 के अनुसार, इंडिगो की दो उड़ानें 6E1153 (दिल्ली-काठमांडू) और 6E1157 (मुंबई-काठमांडू) लंबे समय तक हवा में मंडराती रहीं और आखिरकार लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करनी पड़ी। वहीं एअर इंडिया की तीन फ्लाइट्स (AI2231/2232, AI2219/220 और AI217/218) को मंगलवार को रद कर दिया गया। एयरलाइन ने कहा कि स्थिति पर रखी जा रही है।

सोमवार को हजारों युवाओं ने सरकार द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, यूट्यूब और एक्स पर बैन के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। ये आंदोलन खासतौर पर Gen Z के नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि पुलिस को पीछे हटने और संसद भवन को घेरे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को अंदर शरण लेने पर मजबूर कर दिया।

हालात काबू में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और पानी की बौछार की, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें नाकाम होना पड़ा। हिंसा के अगले दिन प्रदर्शनकारियों ने कई बड़े नेताओं के घरों में आग लगा दी, जिनमें केपी शर्मा ओली का घर में भी शामिल था। बढ़ते दबाव के बीच ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में संसद भवन और नेताओं के घरों से उठके धुएं के बड़े-बड़े गुबार साफ दिखे। स्थिति को देखते हुए काठमांडू के सभी स्कूल मंगलवार को बंद कर दिए गए और शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours