उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, जनजीवन अस्त व्यस्त

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश का दौर जारी है जिससे राज्य में जनजीवन-अस्त व्यस्त हो गया है। आलम ये है कि जगह-जगह पहाड़ियां दरक रही हैं। जिससे लगातार भूस्खलन हो रहा है और सड़कें बंद हो रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेशभर में आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में सोमवार को भी कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने 10 से 13 जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश की तेज बौछार के साथ बिजली चमकने और तेज गर्जन की आशंका है। मौसम विभाग ने हिदायत देते हुए बारिश के दौरान पक्के घरों में रहने को कहा है। खुले स्थान पर मवेशियों और वाहनों को रखने से बचने की सलाह दी है।

जिलों में बारिश को लेकर स्कूलों का अवकाश

बारिश को देखते हुए 7 जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। संबंधित जिलों के जिलाधिकारी की ओर से इसके आदेश जारी कर दिए है।

07 जिलों में छुट्टी घोषित

उत्तरकाशी, देहरादून और पिथौरागढ़ में एक दिन (10 जुलाई), ऊधमसिंह नगर में दो दिन(10 व 11 जुलाई), अल्मोड़ा व बागेश्वर में तीन दिन (10 से 12 जुलाई) और नैनीताल में 10 से 13 जुलाई तक चार दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours