राज्यपाल ने देहरादून परेड ग्राउंड में सलामी ली, झांकियों का प्रदर्शन हुआ शानदार

देहरादून के परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने परेड की सलामी ली। साथ में सीएम धामी भी मौजूद रहे। इस दौरान कई विभागों की झांकियां भी निकाली गई। छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कहा कि आज हमारी पहचान केवल आर्थिक य सैन्य ताकत तक सीमित नहीं है। हमारी उपलब्धियां अब विज्ञान, तकनीक, खेल एवं संस्कृति में भी अद्वितीय हैं।राज्यपाल ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर शहीदों को स्मरण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान निर्माताओं को भी नमन किया है।राज्यपाल ने कहा कि हमने देश की आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारतवर्ष को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आज का नया भारत हर क्षेत्र में प्रगति करते हुए वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनना भारत की तेज प्रगति का सूचक है। हाल के वर्षों में हमने मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों के माध्यम से उत्पादन और निर्यात को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।भारत अब विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है, जो हमारे युवा उद्यमियों की रचनात्मकता और मेहनत का परिणाम है। आज हर क्षेत्र में हो रहे तेजी से विकास के कारण देश के युवाओं के लिए नए भारत में अवसरों की भरमार है।राज्यपाल ने कहा कि देश की विकास यात्रा में उत्तराखंड भी बढ़-चढ़कर योगदान दे रहा है। राज्य सरकार के प्रयासों और आप सभी के परिश्रम से हम आर्थिक और सामाजिक विकास के नए आयाम छूने के साथ अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में भी तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours