आखिरकर पकड़ा गया 3 लोगों पर हमला करने वाला गुलदार

पौड़ी जिले कठूड गांव में तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल करने वाले गुलदार को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया है। जिसे वन विभाग की टीम कठूड गांव से अब नागदेव रेंज लाई है। गुलदार की उम्र 6 साल आंकी गई है। बताया जा रहा है कि गुलदार काफी लंबे समय से भूखा था और किसी अन्य गुलदार से आपसी भिडंत में ये गुलदार काफी जख़्मी भी हो गया था। जिसके कारण गुलदार जंगल से आबादी वाले इलाके में आ गया और यहां एक बकरी को निवाला बनाने का गुलदार ने जतन भी किया लेकिन जब एक परिवार के सदस्यों ने अपनी बकरी को गुलदार की पकड़ से छुडाने का प्रयास किया तो गुलदार ने परिवार के सदस्यों पर ही हमला कर डाला। जिसके बाद कठूड गांव में की जा रही गस्त के बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को जाल में फंसाकर इसे पिंजडे में कैद किया। वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट का कहना है कि गुलदार की हालात आपसी संर्घष के कारण काफी नाजुक बनी हुई है। गुलदार का फिलहाल एक सप्ताह तक नागदेव रेंज में ही पशु चिकित्सकों की उपस्थिति में उपचार किया जाएगा। वहीं भूखे गुलदार को बचाने के प्रयास भी वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम कर रही है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours