नगर कीर्तन में गूंजीं गुरु की बाणियाँ, गुरुग्रंथ साहिब की पालकी का हुआ भव्य स्वागत

रेवाड़ी:-  रेवाड़ी शहर में शनिवार को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान गतका पार्टी ने करतब भी दिखाया। गतका पार्टी के करतब को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी।
संगत की ओर से नगर कीर्तन किया गया जिसका जगह-जगह पर स्वागत किया गया और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के रास्ते में श्रद्धालु सफाई करते जा रहे थे। संगत द्वारा नगर कीर्तन में गुरु की बाणी का गुणगान किया गया। गुरबाणी का गान करते हुए लोग जा रहे थे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। नगर कीर्तन रेलवे रोड गुरुद्वारा से होते हुए गोकुल गेट, मेन बाजार, मोती चौक, कटला बाजार, सर्कुलर रोड तक निकाला गया। शहर के गुरुद्वारा में 5 जनवरी को कीर्तन दरबार व इसके बाद दोपहर गुरु का अटूट लंगर भी चलेगा।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours