रेवाड़ी:- रेवाड़ी शहर में शनिवार को गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान गतका पार्टी ने करतब भी दिखाया। गतका पार्टी के करतब को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी।
संगत की ओर से नगर कीर्तन किया गया जिसका जगह-जगह पर स्वागत किया गया और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के रास्ते में श्रद्धालु सफाई करते जा रहे थे। संगत द्वारा नगर कीर्तन में गुरु की बाणी का गुणगान किया गया। गुरबाणी का गान करते हुए लोग जा रहे थे। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। नगर कीर्तन रेलवे रोड गुरुद्वारा से होते हुए गोकुल गेट, मेन बाजार, मोती चौक, कटला बाजार, सर्कुलर रोड तक निकाला गया। शहर के गुरुद्वारा में 5 जनवरी को कीर्तन दरबार व इसके बाद दोपहर गुरु का अटूट लंगर भी चलेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…