हरिद्वार पंचायत चुनाव का ऐलान, 29 सितम्बर को होगी मतगणना

हरिद्वार में पंचायत चुनाव का सरकार ने ऐलान कर दिया है, 6 से 8 सितम्बर तक नामांकन किए जाएंगे, जबकि 9 से 11 सितम्बर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, वहीं 12 सितम्बर को नामांकन वापस लिए जा सकते है। जबकि 13 सितम्बर को प्रतीकों का आवंटन होगा, मतदान 26 सितम्बर और मतगणना 29 सितम्बर को होगी।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने बताया कि चुनाव की तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थी, सरकार ने चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है, 1 सितंबर को राज्य निर्वाचन आयोग घोषणा करेगा और शाम को जनपद कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए अधिसूचना लागू कर दी जाएगी, हमारा प्रयास है कि जिला पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जाए।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours