देश-विदेश

हिमाचल: शिमला, कांगड़ा और कुल्लू एयरपोर्ट 9 मई तक बंद, उड़ानें रद्द

हिमाचल प्रदेश   पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद हिमाचल में तीनों हवाई अड्डे बंद करने के साथ सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। नौ मई तक शिमला, कांगड़ा और कुल्लू एयरपोर्ट नागरिक उड़ानों के लिए बंद रहेंगे। तत्काल प्रभाव से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। बुधवार को प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों से कोई उड़ान नहीं हुई और सैलानियों को सड़क मार्ग से ही लौटना पड़ा। हिमाचल के साथ लगती तिब्बत सीमा के अलावा जम्मू-कश्मीर और पंजाब से सटी सीमाओं, राज्य की प्रमुख बिजली परियोजनाओं, बांधों, भीड़ वाले इलाकों और प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के मद्देनजर शिमला में मॉक ड्रिल भी की गई।

बुधवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपना बंजार दौरा रद्द कर दिया और सचिवालय में अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। सीएम ने सभी जिला उपायुक्तों को पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में उपायुक्तों को स्कूलों में अवकाश के लिए स्थिति के अनुसार फैसला लेने के लिए कहा है। खाद्यान्न आपूर्ति, संचार, परिवहन, विद्युत आपूर्ति, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की। सीएम ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल का कुछ क्षेत्र भी बॉर्डर एरिया में आता है। कोई अनहोनी न हो, उसके लिए प्रशासन को जागरूक रहना होगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल हर स्थिति से निपटने को तैयार है। उन्होंने कहा प्रदेश को भारतीय सेना पर गर्व है। सेना ने जिस प्रकार से सटीक कार्रवाई की है, उस पर प्रदेशवासी गौरवान्वित हैं। प्रदेश के लोग देश और सेना के साथ खड़े हैं। प्रदेश के लोगों ने पहले भी देश के लिए बलिदान दिए हैं। सबसे ज्यादा परमवीर चक्र हिमाचल को मिले हैं। किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई दुश्मन देश करता है तो हिमाचल हर तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि ज्यादा भीड़भाड़ नहीं हो, इस बारे में निर्देश आए हैं। इसलिए उन्होंने बंजार का दौरा रद्द किया है।

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 11 मई को होने वाले मुकाबले को धर्मशाला से स्थानांतरित कर दिया गया है। अब यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमले के बाद धर्मशाला हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस कारण मैच शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि, वीरवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली की टीम पिछले कल ही धर्मशाला पहुंची है, जबकि किंग्स 4 मई से धर्मशाला में हैं। किंग्स ने 4 को लखनऊ के खिलाफ मैच खेला था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

मंत्रिमंडल ने लगाई मुहर: हरियाणा में 22 अगस्त से शुरू होगा मानसून सत्र

 हरियाणा में आज मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की…

18 hours ago

बजट पर होगी चर्चा: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज, 1 अगस्त से शुरू हो गया है। सत्र के…

18 hours ago

बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बिहार सरकार का नया कदम, शिक्षकों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

 हर वर्ष देश में सैकड़ों नौनिहाल सड़क दुर्घटनाओं की चपेट में आकर असमय मौत का…

19 hours ago

यूपी में अब एसपी गोयल का राज! मुख्य सचिव बनते ही नौकरशाही में बड़े फेरबदल के आसार

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एस.पी. गोयल ने उत्तर प्रदेश के 56वें मुख्य सचिव के रूप में…

20 hours ago

साइबर क्राइम से धमकी: गोल्डन टेंपल को उड़ाने के लिए आतंकी कर रहे हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल

श्री हरि मंदिर साहिब को आरडीएक्स लगाकर उड़ाने की धमकी वीरवार को बीसवीं बार दी…

21 hours ago

अब ‘हिम बस कार्ड’ के दम पर होगा सफर! हिमाचल में HRTC यात्रियों के लिए नई व्यवस्था

हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचआरटीसी) की बसों में अब निशुल्क और रियायती यात्रा का लाभ…

22 hours ago