हॉलीवुड कपल किडमैन-अर्बन के बीच दरार, लगभग दो दशक बाद राहें जुदा

हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन और ऑस्ट्रेलियाई संगीतकार कीथ अर्बन लगभग 20 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। संडे रोज 17 और फेथ मार्गरेट 14। किडमैन के पास टॉम क्रूज के साथ दो गोद लिए हुए बच्चे भी हैं। निकोल किडमैन और कीथ अर्बन की मुलाकात साल 2005 में हुई थी। दोनों ने 25 जून 2006 को ऑस्ट्रेलिया में शादी की थी।

टीएमजेड के मुताबिक निकोल किडमैन और कीथ अर्बन गर्मियों से अलग रह रहे थे। बताया जाता है कि निकोल किडमैन अलग नहीं होना चाहती थीं। दोनों कलाकार एक दूसरे से क्यों अलग हुए, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। किडमैन और अर्बन दोनों ऑस्ट्रेलिया में पले-बढ़े हैं। दशकों तक दोनों की जिंदगी में उतार चढ़ाव आए।

शादी के कुछ महीनों बाद, अर्बन ने नशे और शराब की लत से छुटकारा पाने के लिए अपना इलाजा कराया। निकोल किडमैन और कीथ अर्बन ने कहा था कि नशे की लत से छुटकारा पाने के संघर्ष ने उनके रिश्ते को बेहतर किया था। एक बार कीथ अर्बन ने अपनी पत्नी की सार्वजनिक तौर से तारीफ की थी। उन्होंने कहा था ‘अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे एहसास होता है कि निक ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है।’ निकोल किडमैन ने पहले अभिनेता टॉम क्रूज से शादी की थी। दोनों 10 साल से ज्यादा समय तक साथ रहे। दोनों ने बच्चों को गोद लिया था। 2001 में उनकी शादी टूट गई।

निकोल किडमैन एक ऑस्ट्रेलियन-अमेरिकन अभिनेत्री हैं। उन्हें फिल्म ‘बेबीगर्ल’ के लिए जाना जाता है। कीथ अर्बन एक ऑस्ट्रेलियन-अमेरिकन गायक और गीतकार हैं। दोनों सितारे अपने-अपने क्षेत्र में माहिर हैं। अपने काम के लिए उन्होंने कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। काम को लेकर वर्षों से दोनों एक-दूसरे का सपोर्ट करते रहे हैं। वह कई पुरस्कार समारोहों और हॉलीवुड प्रीमियर में एक साथ दिखाई देते रहे हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours