होटल एसोसिएशन का विरोध: चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित करने के निर्णय पर

उत्तराखंड:- चारधाम यात्रा में ऑनलाइन बुकिंग में तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित करने के निर्णय का चारधाम होटल एसोसिएशन और बदरीनाथ होटल एसोसिएशन ने विरोध किया है। एसोसिएशन ने इस बाबत सीएम को ज्ञापन भेजा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या सीमित की गई तो 12 मई को धाम के कपाट खुलने के दिन बदरीनाथ बंद का आह्वान किया जाएगा। बदरीनाथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने बताया, तीर्थयात्रियों का पंजीकरण करना जरूरी है, लेकिन यात्रियों की संख्या सीमित नहीं की जानी चाहिए।

दावा किया, बदरीनाथ धाम में एक दिन में 25,000 तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। इसके बावजूद भी शासन एक दिन में 18,000 तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की बात कर रहा है। उन्होंने धाम में आंतरिक सड़क को यात्रा से पहले सुचारू करने और पांच मई तक बिजली, पानी की व्यवस्था चाक-चौबंद करने की मांग भी उठाई है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours