उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम धामी ने कहा आप सबकी मेहनत से ही पार्टी सबके बीच लोकप्रिय होती है आप सबको देखकर मन में खुशी हो रही

देहरादून:-  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम धामी ने कहा कि विपक्षी सरकारों में केवल योजनाएं बनती थीं लेकिन हम जिन योजनाओं का शिलान्यास करते हैं, उनका लोकार्पण भी करते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक हुई। जिसमें बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की हार और आगामी निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। इसके अलावा बैठक में तीन राजनीतिक प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम धामी ने कहा कि आप सबकी मेहनत से ही पार्टी सबके बीच लोकप्रिय होती है। आप सबको देखकर मन में खुशी हो रही है। कहा कि हमारे कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है लेकिन इसके बावजूद हमारा हर कार्यकर्ता जहां कम हैं, वहां हम हैं के साथ खड़ा होता है।  आप सबकी निःस्वार्थ सेवा और समर्पण के दम पर पांचों लोकसभा सीटों पर पार्टी को विजय मिली।

हर योजना को जन-जन तक पहुंचाया है : सीएम

सीएम ने कहा कि यह जीत पार्टी के हर उस कार्यकर्ता की जीत है, जिन्होंने हर सुख दुख को भूलकर मेहनत की। राज्य और केंद्र की हर हर योजना को जनता के बीच पहुंचाया। सभी के निरंतर प्रयास का परिणाम है कि हम आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल हैं। इसके पीछे हमारे करोड़ों कार्यकर्ता की मेहनत, बलिदान है। बीजेपी ने हर असंभव कार्य को सिद्ध किया लेकिन अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया

धारा 370 हो या तीन तलाक, समान नागरिक संहिता हो या राम मंदिर निर्माण। ये सभी हमारे वैचारिक संकल्प को दर्शाते हैं। हम सभी पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया में जो तस्वीर बनी है, उसके साक्षी हैं। हमारे इस महामंथन से जो उत्साह रूपी अमृत निकलेगा, वह हमारी पार्टी को और अधिक आगे बढ़ाएंगे। हम टीम उत्तराखंड हैं। हमें टीम स्पीरिट से काम करना है। कहा कि हमें निकाय, पंचायत और केदारनाथ उपचुनाव में जाना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को हमारी हर योजना को जन जन तक पहुंचना होगा। हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना है। एक नई ऊर्जा के साथ यहां से वापस जाना है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago