‘इंडियन आइडल’ सीजन लौटेगा यादों संग, नए सिंगर्स गाएंगे क्लासिक हिट्स

देश का सबसे मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ अपने नए सीजन के साथ वापस आ रहा है। यह सीजन एक नई थीम ‘यादों की प्लेलिस्ट’ के साथ वापस आ रहा है। शो 18 अक्तूबर रात 8 बजे से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आएगा। शो में नए कलाकार पुराने गानों को गाएंगे।

ये कलाकार होंगे जज
शो के जज में संगीत जगत के तीन जाने-माने नाम शामिल होंगे। इसमें विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और बादशाह होंगे। अपनी काबिलियत के दम पर यह तीनों लोग कंटेस्टेंट का मार्गदर्शन करेंगे। उनके मार्गदर्शन में कंटेस्टेंट अपने पुराने पसंदीदा गानों को नए अंदाज में पेश कर सकेंगे।

सिंगिंग रियलिटी शो का एलान करते हुए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट की गई है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है ‘देखिए इंडियन आइडल 18 अक्तूबर रात 8 बजे से। यादों की प्लेलिस्ट, इंडियन आइडल का नया सीजन।’ इस पोस्ट पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है ‘इस शो में श्रेया घोषाल को देखने का इंतजार है।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘सुनहरे दिन वापस आ रहे हैं। श्रेया घोषाल इंडियन आइडल के साथ वापस आ रही हैं।’ एक और ने लिखा ‘मैं अपने आंसू नहीं रोक सकती।’

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल की शुरुआत साल 2004 में हुई थी। तब से यह भारत के सबसे पसंदीदा शो में से एक रहा है। इस शो ने देश को कुछ बेहतरीन गायक दिए हैं। पिछले कुछ वर्षों में, इस शो ने अभिजीत सावंत, नेहा कक्कड़ और सलमान अली जैसे कलाकारों के करियर की शुरुआत की है। यह शो संगीत प्रेमियों के बीच एक जाना-माना नाम है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours