अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025, गूगल ने STEM क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर गूगल ने STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष डूडल प्रस्तुत किया है। यह डूडल उन महान महिलाओं के योगदान को उजागर करता है, जिन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण, प्राचीन खोजों और प्रयोगशाला अनुसंधान में क्रांतिकारी कार्य किए हैं, जिससे भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की गहरी समझ विकसित हुई है।

गूगल ने अपने संदेश में कहा, “यह डूडल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाता है। संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार 1975 में इस दिवस को आधिकारिक रूप से मान्यता दी थी, ताकि दुनिया भर में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया जा सके।”

हालांकि, गूगल ने यह भी उल्लेख किया कि STEM क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी अभी भी सीमित है। आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक STEM कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी केवल 29 प्रतिशत है। गूगल ने आगे कहा, “महिलाओं का यह योगदान लैंगिक समानता की दिशा में हो रही प्रगति को दर्शाता है, फिर भी STEM एक ऐसा क्षेत्र है जहां अभी भी महत्वपूर्ण अंतर बना हुआ है।”

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours