मुंबई में काजोल और रानी मुखर्जी मिलकर हर साल दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन करती हैं। इस बार भी दुर्गा मां की आराधना मुखर्जी परिवार मिलकर कर रहा है। इस दुर्गा पूजा में कई सेलेब्स शामिल हाे रहे हैं। हाल ही में ट्विंकल खन्ना के अलावा एक नामी एक्ट्रेस भी काजोल के दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस एक्ट्रेस की संस्कार देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।
जिस एक्ट्रेस की चर्चा हो रही है, उसका नाम प्रियंका चोपड़ा है। वह सोमवार को ही भारत आईं। मंगलवार को प्रियंका को काजोल और रानी मुखर्जी के दुर्गा पूजा पांडाल में देखा गया। सोशल मीडिया पर प्रियंका का पूजा वाला वीडियो वायरल है। वह भारतीय पहनावा पहने दिखीं। जब पंडित जी ने पूजा शुरू की तो प्रियंका ने सिर पर चुन्नी को रख लिया। यह सब देखकर ही यूजर्स ने प्रियंका के संस्कारों की तारीफ की। यूजर्स का कहना है कि वह विदेश में रहकर भी अपने भारतीय संस्कारों को नहीं भूली हैं। दुर्गा पूजा पांडाल में काजोल और रानी मुखर्जी के साथ ट्विंकल खन्ना को भी देखा गया। तीनों ने साथ में पैपराजी को फोटो क्लिक करवाए। इन दिनों काजोल और ट्विंकल खन्ना साथ में एक टॉक शो ‘टू मच’ कर रही हैं। अपकमिंग एपिसोड में वरुण धवन और आलिया भट्ट से काजोल और ट्विंकल बात करेंगी।
काजोल और रानी मुखर्जी वाले दुर्गा पूजा पांडाल में जया बच्चन, रणबीर कपूर, डायरेक्टर अयान मुखर्जी के अलावा भी कई बॉलीवुड सेलेब्स अलग-अलग दिन पर मौजूद दिखे। सभी ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।



+ There are no comments
Add yours