मनोरंजन

दिवंगत गायक रविंद्र जैन की पत्नी दिव्या जैन का 6 अप्रैल को हुआ निधन, परिवार में शोक की लहर

भक्ति गीत गाने वाले, अपने संगीत की धुनों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले दिवंगत गायक, संगीतकार रविंद्र जैन की पत्नी दिव्या जैन के निधन की खबर है। 6 अप्रैल 2025 सुबह 11 बजे उनका स्वर्गवास हो गया।  दिवंगत गायक, संगीतकार रविंद्र जैन की पत्नी दिव्या जैन के निधन की जानकारी परिवार की तरफ से दी गई है। परिवार के अनुसार दिव्या जैन के निधन का समय सुबह 11 बजकर 11 मिनट है। इस क्षण पर उनका स्वर्गवास हुआ। परिवार उनके निधन से काफी दुखी है।

परिवार ने ही जानकारी दी है कि सोमवार यानी 7 अप्रैल 2025 को 11 बजे उनका दाह संस्कार सांताक्रूज क्रिमिनेशन ग्राउंड, शास्त्री नगर मुंबई में होगा। रवींद्र जैन जन्म से ही देख नहीं सकते हैं लेकिन वह प्रतिभा के बहुत धनी थे। संगीतकार, गायक के तौर पर भक्ति गीत गाकर वह दर्शकों के बीच मशहूर हुए। उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल के भी संगीत तैयार किया, इसमें रामानंद सागर का टीवी सीरियल ‘रामायण’ शामिल है। साथ ही रविंद्र जैन ने ‘श्री कृष्णा’, ‘अलिफ लैला’, ‘जय गंगा मैया’, ‘जय महालक्ष्मी’, ‘श्री ब्रह्मा विष्णु महेश’, ‘साईं बाबा’, ‘जय मां दुर्गा, ‘जय हनुमान’, ‘संकट मोचन हनुमान’ और ‘महाभारत’ जैसी सीरियल के लिए संगीत दिया। इस यात्रा में पत्नी दिव्या जैन का साथ भी उन्हें मिला। वह जीवन के हर पड़ाव पर वह रविंद्र जैन के साथ खड़ी रहीं। इनका एक बेटा भी है, जिसका नाम आयुष्मान है। साल 2015 में 09 अक्टूबर को रविंद्र जैन का निधन हुआ।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago