अग्निपथ योजना में हल्द्वानी में युवाओं पर लाठीचार्ज, मंत्री ने कहा सरकार घटना इसका संज्ञान लेगी

अग्निपथ योजना को लेकर जहां पूरे देश में बवाल हो रहा हैं वहीं अब पहाड़ों में भी इस योजना को लेकर युवा में आक्रोश देखने को मिल रहा है, अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए हल्द्वानी के युवाओं पर आज पुलिस ने लाठीचार्ज किया हैं। वहीं युवाओं के समर्थन में कांग्रेस के हल्द्वानी सीट से विधायक सुमित हृदयेश और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने लाठीचार्ज की घटना का विरोध किया है।

विधानसभा में सत्र की कार्यवाही से अलग हटकर मीडिया से बात करते हुए विधायक सुमित हृदयेश और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने युवाओं का समर्थन करते हुए अग्निवीर योजना का विरोध किया है। साथ ही विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस के लाठीचार्ज को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। दूसरी तरफ लाठीचार्ज की घटना पर राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि लाठीचार्ज जैसी कार्यवाही नहीं होनी चाहिए थी, देखना पड़ेगा कि क्यों ऐसी परिस्थितियां पैदा हुईं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा है कि सरकार घटना का संज्ञान लेगी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours