यूट्यूबर सौरभ जोशी को जान से मारने की धमकी, लौरेंस विश्नोई गैंग ने भेजा पत्र

उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी को लौरेंस विश्नोई गैंग ने पत्र भेजकर नकद दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। पांच दिन में पैसा देने के लिए कहा गया है। पैसा नहीं देने और पुलिस के पास जाने पर एक-एक कर घर के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। सौरभ जोशी जोशी की तहरीर पर पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ओलिविया रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी यूट्यूब सौरभ जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। इस पत्र मे मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई है। सौरभ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बहुत भयभीत है। उधर पुलिस ने सौरभ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्र में ये लिखा है – 

“ नमस्ते  सौरव जोशी, मैं करन विश्नोई ,लारेंस विश्नोई गैंग से हूं , यह पत्र आपको एक महत्वपूर्ण सूचना देने के लिए भेजा जा रहा है। हमारे बॉस लांरेस बिश्नोई ने आपको हमारी गैंग को दो करोड़ रुपये नकद देने का आदेश दिया है। यदि आप नकद राशि नहीं देते है तो आपको या आपके परिवार के किसी भी सदस्य को मारने का आदेश दिया गया है ।

पांच दिन में पैसे देने की धमकी

पत्र में लिखा है कि हम पांच दिन तक आपके जवाब का इंतजार करेगें। यदि आपने कोई भी जवाब नही दिया या फिर पुलिस में शिकायत करने की कोशिश की या इस बात को अपने परिवार के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से सांझा किया तो आपके परिवार से एक सदस्य कम हो जाऐगा।

हम आपके जवाब का इंतजार करेगें और दुआ करेगें कि आप सही फैसला ले क्योकिं एक भी गलत कदम आपके परिवार की जान ले सकता है। यदि आपको हमसे बात करनी हो तो हम आपको हमारा इंस्टाग्राम आईडी दे रहे है । जिसे हमारी गैंग ऑपरेट करती है karanbishnoi5672, जय महाकाल”

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours