उत्तराखण्ड

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देहरादून के प्रेमनगर में स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्रों की सराहना की

लोक सभा के अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने रविवार को देहरादून के प्रेमनगर, नंदा की चौकी स्थित एक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने छात्रों की प्रस्तुति और स्कूल के कार्यों की सराहना की।
स्कूल के सभागार में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, पर्यावरणविद पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान आईटीबीपी के जवानों ने बैंड की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि ने प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर परिसर में पौधा भी रोपा। इसके साथ ही हवन यज्ञ कार्यक्रम में भी उन्होंने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने वार्षिक समारोह में मौजूद छात्रों-अभिभावकों सहित सभी व्यक्तियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जब भी मैं उत्तराखण्ड आता हूं मुझे नई उर्जा, प्रेरणा के साथ काम करने की नई दिशा मिलती है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जीवन में विद्यार्थी जीवन सबसे स्वर्णिम काल होता है। जहां वह जिंदगी को जीता है और उसके साथ-साथ अपने कैरियर का निर्माण भी करता है। वह अपने मित्रों के साथ, सहयोगियों के साथ लंबा समय गुजारने का अवसर विद्यालय में पाता है। जहां वह अपने मित्रों के साथ जिंदगी के स्वर्णिम अवसर जीता है। वहीं, विद्यालय के अध्यापक भी विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं।
श्री बिरला ने कहा कि विद्यालय में स्थित सीडीएस जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा से हमें अनुसाशन व देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है। देश की रक्षा करने वाले सैकड़ों सैनिकों से लेकर अधिकारियों तक इस धरती पर निवास करते हैं और उनकी इच्छा रहती है कि देहरादून में पढ़ने वाला हर विद्यार्थी अनुशासित और राष्ट्रभक्त नौजवान बने।
उन्होंने कहा कि पद्मश्री, पद्म विभूषण श्री अनिल जोशी ने पर्यावरण को लेकर देश में नया जनांदोलन खड़ा किया।जल-जंगल-जमीन को बचाने की प्रेरणा विद्यार्थियों को बाल्यकाल से मिलनी चाहिए। श्री बिरला ने कहा कि उन्हें भारत के नौजवान विद्यार्थियों पर गर्व है। जिनमें ज्ञान, विज्ञान, नए विचार, शोध व रिसर्च की अद्भुत क्षमता है और इसके साथ आध्यात्मिक ऊर्जा भी है।
श्री बिरला ने कहा कि भौतिक संसाधनों में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत आज आध्यात्मिक, धर्म और संस्कारों के कारण दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। दुनिया के विकसित देशों को आगे बढ़ाने में भी भारत के नौजवानों का योगदान है।

श्री ओम बिरला ने कहा कि हर चुनौतियों को अवसर में बदलने की क्षमता विद्यार्थी जीवन से ही आती है। आज आवश्यकता है कि विद्यालयी जीवन में ऐसे संस्कार व शिक्षा दी m जाये कि दुनिया की 21वीं शताब्दी भारत की शताब्दी हो। यह ज़िम्मेदारी नौजवनों की है। भारत में कई ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने अभावों में रहकर कठिन चुनौतियों से विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में बड़े अविष्कार किये हैं। जब हम अपने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी का जीवन देखते हैं, तो हमें बड़ी प्रेरणा मिलती है।

श्री बिरला ने इस दौरान सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह भारत की संसद में आएं और वहां स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी के दर्शन करें। जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और भारत के निर्माण का रास्ता बनाया। जब हम उनके उनके जीवन दर्शन को समझेंगे और पढ़ेंगे तो नई प्रेरणा मिलेगी। इसलिए हमने नया विचार दिया है कि भारत मे पढ़ने वाला हर विद्यार्थी संसद में आए और देखे कि किस तरह लोकतंत्र के माध्यम से भारत के इस 75 वर्ष की यात्रा में मजबूत नेतृत्व देने का काम हुआ है। श्री बिरला ने कहा कि आज हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया में नेतृत्व कर रहा है। आज हर दिशा में भारत आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता के कारण दुनिया में भारत का विश्वास बढ़ा है।
इस मौके पर पर्यावरणविद पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी, स्कूल के चेयरमैन विजय नागर, निदेशक शैलेन्द्र बेंजामिन, प्रिंसिपल बेला सहगल, उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, सीबीएसई के पूर्व क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह सहित गणमान्य अतिथि उपस्थिति थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago