पंजाब बठिंडा में बड़ा हादसा, नाले में गिरने से 8 की मौत, कई घायल

पंजाब:- पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। बठिंडा तलवंडी साबो रोड पर गांव जीवन सिंह वाला के पास निजी कंपनी की बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनयंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि बस में कई लोग सवार थे। हादसे के बाद यहां चीख पुकार मच गई। कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को तलवंडी साबो के अस्पताल में पहुंचाया गया है। वहीं कुछ घायलों का इलाज सिविल अस्पताल बठिंडा में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बठिंडा में एक प्राइवेट कंपनी की बस कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। दोपहर को छुट्टी होने के बाद बस गांव जीवन सिंह वाला के पास पहुंची तो नाले के ऊपर बने पुल पर अनयंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद घायलों को बाहर निकाला गया।

वहीं सूचना मिलते ही बठिंडा डीसी शौकत अहमद परे और एसएसपी अमनीत कौंडल भी मौके पर पहुंचे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से तलवंडी साबो अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं कई गंभीर घायलों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours