देहरादून: उत्तराखंड में लगतार ठंड बढती जारी है, वैसे तो उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बिल्कुल नहीं है, लेकिन मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान गिरने से लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ सकती है। राज्य के मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में जहां पिछले कई दिनों से शीतलहर जारी है और कोहरे का जबरदस्त असर दिखाई दे रहा है। वहीं, मैदान से लेकर पहाड़ तक रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक बीते दिन मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 0.8, टिहरी में 2.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री रहा। वहीं, राजधानी दून में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ऊंचे इलाकों में हो सकती है बर्फबारी
मौसम विज्ञानियों ने अगले 48 घंटे बाद राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की हल्की सक्रियता की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।



+ There are no comments
Add yours