लगभग 29 करोड़ की लागत से बने ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना का मंत्री ने किया शुभारंभ

बागेश्वर:- कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास द्वारा आज बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के तहसील काफलीगैर के खरेही पट्टी में लगभग 29 करोड़ की लागत से ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना का आज विधिवत शुभारंभ किया।

मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि खरेही पट्टी ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना का निर्माण नाबार्ड से 29 करोड़ की लागत से हुआ है, इस योजना के निर्माण से 25 ग्राम पंचायतों के 55 राजस्व ग्रामों 95 बस्तियों व क्षेत्र के 30 विद्यालयों को पेयजल योजना का लाभ होगा।

मंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा हर घर जल-हर घर नल योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो में पेयजल उपलब्ध करवाया जा रहा है, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को पेयजल योजनाओं के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours