देहरादून: महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण के बाद अब राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके लिए एक महिला नीति बनाने की तैयारी है, राज्य महिला आयोग द्वारा इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है, तमाम संस्थाओं, जनप्रतिनिधि और महिलाओं से सुझाव लिए जा चुके हैं। शासन की अनुमति के बाद इसका एक ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को सौंपा जाएगा, जिसमें महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उन्नयन पर विशेष जोर देना का प्रयास है।
इसको लेकर महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा रेखा का भी कहना है कि महिला आरक्षण के बाद प्रदेश में जल्द महिला नीति लागू की जाएगी, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी भूमिका निभायेगी, प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों और पर्वतीय जिलों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला नीति में प्रावधान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए महिला आयोग सभी तैयारी कर चुका है उन्होंने कहा कि शासन से फाइनल बातचीत कर प्रदेश में जल्द ही महिला नीति लागू कर दी जाएगी।



+ There are no comments
Add yours