मंत्री सतपाल महाराज ने यूएसनगर के डीपीआरओ को निलंबित करने के दिये आदेश

देहरादून:- प्रदेश के पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने यूएसनगर के जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) रमेश चंद्र त्रिपाठी को विजिलेंस टीम के द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने पर विभागीय उच्च अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

पंचायतीराज एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी करने वाले अधिकारी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि उधमसिंह नगर के आरोपी डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी विजिलेंस टीम के द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गये हैं। इसलिए उन्होंने विभागीय उच्च अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours