आम जनता को मोदी सरकार ने दिया तोहफा, दो रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की भाजपा सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी करने का फैसला किया है। नई दरें कल सुबह यानी 15 मार्च सुबह छह बजे से लागू होंगी। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर होगी, जो फिलहाल 96.72 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे ही डीजल 87.62 रुपये में मिलेगा, जो अभी 89.62 रुपये प्रति लीटर है। हरिदीप पुरी ने लिखा कि पेट्रोल और डीजल के दाम ₹2 रुपये कम करके देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है। विश्व मुश्किल दौर से गुजर रहा था, उस समय विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई। हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया। उसके बाद भी 1973 के बाद आये पचास साल के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद पीएम मोदी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण मोदी के परिवार पर आंच नहीं आई। भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाय पिछले ढाई बर्षों में 4.65 प्रतिशत कम हुए।

हरदीप पुरी ने बताया कि भारत इकलौता ऐसा देश था, जहां पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े नहीं, बल्कि कम हुए। हमने जहां से हुआ अपने देशवासियों के लिए तेल खरीदा। पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पहले हम 27 देशों से कच्चा तेल खरीदते थे, लेकिन उनके नेतृत्व में अपने देशवासियों को सस्ता पेट्रोल, डीज़ल और गैस पहुंचाने के लिए इस दायरे को बढ़ाया। अब हम 39 देशों से मोदी के परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए कच्चा तेल खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में चाहे कुछ भी हो रहा हो पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारा पूरा प्रयास रहा कि देश के हर कोने में और हर नागरिक तक ईंधन की सप्लाई बनी रहे। हर चूल्हा जलता रहे, हर गाड़ी चलती रहे, प्रगति की गति में ना कभी कमी आये और ना कोई रुकावट आए। आज भी हालंकि लाल सागर में संकट बना ही हुआ है, लेकिन जैसे ही कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय दामों में कुछ राहत हुई पीएम मोदी ने तुरंत पेट्रोल और डीज़ल के दाम कम करके अपने परिवार को एक और उपहार दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने दो अवसरों पर नवंबर 2021 और मई 2022 में पेट्रोल और डीज़ल पर सेन्ट्रल एक्साइज़ कम किया और ये सुनिश्चित किया कि BJP शासित राज्य VAT की दर कम करके ये राहत सीधा मोदी के परिवार को पहुंचाएं। यही कारण है कि आज भी BJP शासित और अन्य राज्यों के बीच पेट्रोल के दामों में लगभग ₹15 रुपये और डीज़ल के दामों में लगभग ₹11 रुपये तक का अंतर है। पहले दो बार में एक्साइज़ घटाकर पेट्रोल के दाम ₹13 रुपये प्रति लीटर कम हुए थे और डीज़ल ₹15 प्रति लीटर। आज की कटौती के बाद नवंबर 2022 से लेकर अब तक पेट्रोल दाम में हुई कुल ₹15 रुपये की कमी और डीज़ल के दाम में कुल ₹17 रुपये की कमी।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours