उत्तराखण्ड

मोरबी वायर ब्रिज टूटने से 60 से अधिक लोगों की मौत बताई जा रही है, सीएम धामी ने व्यक्त किया दुःख

गुजरात से एक बड़ी खबर और दुःखद खबर सामने आई है, गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना केबल पुल टूटने से एक बड़ा हादसा हो गया, पुल टूटने से ऊपर खड़े कई लोग नदी में गिर गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार की शाम को हुई इस घटना में अब तक 60 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है। मरने वालों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है। सरकार ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, लेकिन अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आ रही हैं। पुलिस और प्रशासन की मदद के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी जल्द मौके पर पहुंच रही हैं।

मोरबी वायर ब्रिज टूटने से बड़ा हादसा

जानकारी के अनुसार गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवार के लिए 4-4 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। सीएम ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और मोरबी के लिए रवाना हो गए हैं। यह पुल करीब 100 साल पुराना बताया जा रहा है और कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत कराई गई थी। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुःख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख व्यक्त करते हुए लिखा है कि “मोरबी, गुजरात में पुल टूटने के कारण हुई दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद है। बाबा केदार से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने व लापता लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago