लुधियाना की कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी का मर्डर, पुलिस जांच में जुटी

बठिंडा में बुधवार देर शाम एक निजी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी का शव बरामद हुआ। कमल कौर लुधियाना की लक्ष्मण बस्ती की रहने वाली थीं।

सूत्रों के अनुसार, कमल कौर 9 जून को अपनी मां से कहकर निकली थीं कि वह बठिंडा में एक प्रमोशनल इवेंट के लिए जा रही हैं। 10 जून को उनकी हत्या कर दी गई और 11 जून को उनका शव कार से बरामद हुआ।

पुलिस को बुधवार शाम सूचना मिली कि चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक कार से बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जब गाड़ी की जांच की गई तो उसमें महिला का शव मिला।

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम और जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

बताया जा रहा है कि शव जिस कार से मिला, उस पर लुधियाना का नंबर प्लेट लगा है। हालांकि पुलिस को शक है कि यह नंबर फर्जी हो सकता है। इस संबंध में लुधियाना आरटीओ से जानकारी जुटाई जा रही है और एक पुलिस टीम को लुधियाना भी भेजा गया है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours