नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंड 2’ की रिलीज़ टली, फैंस में मायूसी की लहर

साउथ अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस के लिए यह खबर निराशाजनक है क्योंकि उनके पसंदीदा स्टार की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंड 2’ की रिलीज डेट को अभी के लिए टाल दिया गया है। जानिए क्या रही वजह

नंदमुरी बालकृष्ण ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जो कि फिल्म के निर्माताओं ने लिखा है। उन्होंने इस नोट में लिखा, नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंड 2’ को और बेहतर बनाने के लिए री-रिकॉर्डिंग, वीएफएक्स और पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए और समय चाहते हैं। नई रिलीज तारीख बाद में बताई जाएगी। यह खबर बालकृष्ण के प्रशंसकों के लिए निराशाजनक है, जो इस एक्शन फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म ‘अखंड 2’ में नंनदमुरी बालकृष्ण के अलावा संयुक्ता मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में आधी पिनिसेट्टी खलनायक बने हैं। इनके अलावा ‘खेल खेल में’ एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल और ‘बजरंगी भाईजान’ की मुन्नी उर्फ हर्षाली मल्होत्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण राम अचंता और गोपीनाथ अचंता 14 रील्स प्लस बैनर के तहत कर रहे हैं। इस फिल्म का संगीत थमन ने तैयार किया है। यह साल 2021 में आई ‘अखंड’ का ही सीक्वल है। फिल्म का टीजर बालकृष्ण के जन्मदिन के अवसर पर जारी किया गया था। फिल्म ‘अखंड 2’ का निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया है। ‘अखंड’ का निर्देशन भी उन्होंने किया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours