चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं की संख्या, मानसून आने के बाद तेजी से हुई कम

मानसून आने के बाद उत्तराखण्ड में जनजीवन अस्त व्यस्त होना शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह बदरीनाथ और गौरीकुंड हाईवे भी बंद हो गए। मॉनसून सीज़न के आते ही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या तेज़ी से कम होती दिख रही है। जिससे यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। केदारनाथ यात्रा पर भी हाल-फिल्हाल रोक लगा दी गयी है।

ऋषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग सिरोहबगड में भूस्खलन से बंद हो गया है। जिसके चलते देजिमांडा छातिखाल मार्ग से वाहनों का संचालन हो रहा है। खराब मौसम को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया गया। सुबह 8 बजे तक 990 यात्री ही केदारनाथ धाम को रवाना हुए। गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश से बदरीनाथ राजमार्ग सिरोहबगड़ और गौरीकुंड हाइवे नौला पानी में बंद हो गए। चमोली जनपद में भी देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से जिले में 12 ग्रामीण संपर्क मार्ग जगह-जगह मलबा आने से बंद है। नंदानगर, पोखरी, देवाल, थराली विकासखंडों में कई सड़कें मलबा आने से बंद पड़ी है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours