मनोरंजन

पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर सिंगापुर हादसे में घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में एक हादसे का शिकार हो गए हैं। सिंगापुर में एक स्कूल में आग लगने से मार्क शंकर घायल हो गए हैं। हादसे में उनके हाथ और पैर घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। हादसे के बाद उन्हें सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आते ही पवन कल्याण सिंगापुर के लिए रवाना हो रहे हैं। पवन कल्याण अभी अपने राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।

पवन कल्याण इस समय आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने अपने निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद सिंगापुर जाने का फैसला किया है। पवन कल्याण की पार्टी जनसेना पार्टी की ओर से एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी गई और ये बताया गया कि वो अपने राजनीतिक तय कार्यक्रमों के बाद सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। इस पोस्ट में पवन कल्याण के हवाले से कहा गया, “मैंने कल उस गांव के आदिवासियों से वादा किया था कि मैं अराकू के पास कुरीडी गांव जाऊंगा। इसलिए मैं उस गांव में जाऊंगा, उनसे बात करूंगा और वहां की समस्याओं का पता लगाऊंगा। कुछ विकास योजनाएं शुरू होनी हैं, इसलिए मैं दौरा खत्म करने के बाद ही सिंगापुर जाऊंगा।

जानकारी के मुताबिक, पवन कल्याण आदिवासी इलाकों में अपना दौरा पूरा करने के बाद विशाखापत्तनम पहुंचेंगे। जहां से उनके बेटे के पास सिंगापुर जाने की व्यवस्था की जा रही है। मार्क शंकर की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर उनकी रिकवरी पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। इस घटना की खबर सामने आते ही पवन कल्याण के फैंस और शुभचिंतक भी काफी परेशान हैं। फिलहाल हर कोई मार्क शंकर के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago