डबल इंजन सरकार के कार्यों से जनता संतुष्ट, मोदी जी के मार्गदर्शन और धामी के नेतृत्व में आम व्यक्ति तक विकास पहुंचा :- प्रदेश प्रवक्ता  हेमंत द्विवेदी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं गढ़वाल लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी श्री हेमंत द्विवेदी ने कहा कि जनता तीसरी बार आदरणीय मोदी जी को बागडोर सौंपने के लिए तैयार है। भारतीय जनता पार्टी मिशन 400 को पूर्ण करने जा रही है। किंतु जमीनी हकीकत से दूर कांग्रेस पार्टी अभी भी यह सत्य स्वीकार नहीं पा रही है कि जनता उसे नकार चुकी हैं।  प्रदेश प्रवक्ता द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस के पास ना नीति है, ना नेता है, ना नीयत है । कांग्रेस केवल आरोप प्रत्यारोप, निजी हमले और भ्रम के सहारे चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस प्रत्याशी अपने दो-दो कार्यकाल की एकमात्र उपलब्धि बताएं।  वे रोज एक झूठ बोलते हैं। जो 4 घंटे बाद पकड़ा जाता है। अब जनता ने उनके भाषणों को गंभीरता से लेना बंद कर दिया है। कांग्रेस का प्रचार सोशल मीडिया तक सिमट कर रह गया है। आकंठ भ्रष्टाचार के कारण सत्ता गंवाने वाली कांग्रेस आज त्यागी, बलिदानी और दूध की धुली होने का झूठा स्वांग रच रही है।

अपने शासनकाल में जनता को विकास से दूर रखने वाली कांग्रेस आज हताश निराश है। गत 10 वर्षों से केंद्र और गत 7 वर्षों से राज्य सरकार के संयुक्त कार्यों ने राज्य की तस्वीर बदली है। प्रदेश के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीने मोदी के विजन और विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है।  आज प्रचार का अंतिम दिन है। भारतीय जनता पार्टी ने विकास की राजनीति की लंबी लक्ष्मण रेखा खींच दी है और विपक्षी पार्टियों को भी मजबूर किया है कि वह विकास के मुद्दे पर राजनीति करें किंतु कांग्रेस का विकास को लेकर ना कोई विजन है, ना कोई दर्शन है, वह केवल झूठ और निजी हमले करके सहानुभूति लूटना चाहती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री  अमित शाह , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ , केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी  आदि ने गढ़वाल लोकसभा में सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए प्रचार किया और बलूनी की उपयोगिता, क्षमता और योग्यता पर मोहर लगाकर जनता से अपील की कि बलूनी की जीत से गढ़वाल के विकास का कायाकल्प होगा और मोदी जी को केंद्र में तीसरी बार बागडोर प्राप्त होगी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours