तीर्थ पुरोहित व टूर ऑपरेटरों ने चारधाम यात्रा में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सीमित संख्या को लेकर किया विरोध

आज मंगलवार को तीर्थपुरोहित, होटल व्यवसायी और टूर ऑपरेटरों ने चारधाम यात्रा में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सीमित संख्या, राज्य के लोगों के लिए पंजीकरण अनिवार्य करने के विरोध में प्रदर्शन कर विरोध जताया। वहीं उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में बड़ी संख्या में तीर्थपुरोहितों व टूर ऑपरेटरों ने एकत्रित होकर ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकाला। वहीं, चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के प्रतिनिधि सीएम को भी ज्ञापन सौपेंगे।

उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती ने कहा कि सरकार ने जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज किया जाएगा। यात्रा के लिए राज्य के लोगों का पंजीकरण अनिवार्य किया है। यात्रा के लिए यदि पंजीकरण जरूरी है तो ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन व्यवस्था भी होनी चाहिए।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours