उत्तराखंड:- पीआरडी जवान को गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंगलौर के आमखेड़ी निवासी पीआरडी जवान को संदिग्ध परिस्थियों में गोली लग गई। घायल जवान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस जंच कर रही है।
पीआरडी जवान आदित्य की आबकारी विभाग में चेकिंग की ड्यूटी है। शुक्रवार रात आदित्य को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वह रात 10 बजे ड्यूटी के बाद अपने घर आया था। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



+ There are no comments
Add yours