उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, आज भी बारिश को लेकर यलो अलर्ट

देहरादून;-  उत्तराखंड में लगातार बारिश का सिलसिला जा रही है तो वहीं आज प्रदेशभर के सभी जिलों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर में अन्य जिलों के मुकाबले अधिक बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड में चार अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस साल जून-जुलाई में सबसे अधिक बागेश्वर जिले में बारिश हुई। जबकि, नैनीताल में सबसे कम बारिश हुई। हालांकि, प्रदेशभर में सामान्य से 19 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।  मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जून-जुलाई में बागेश्वर में 1114.8 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 165 फीसदी ज्यादा है। सामान्य तौर पर बागेश्वर में 420.5 एमएम बारिश होती है। जबकि, नैनीताल में सबसे कम 537.4 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 35 फीसदी कम है। नैनीताल में सामान्य तौर पर 831.9 एमएम बारिश हुई। वहीं, देहरादून में सामान्य से 50 फीसदी अधिक 1093 एमएम बारिश हुई।

उत्तराखंड में इन दो महीनों में 705.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 19 फीसदी अधिक है। जुलाई की बात करें तो चम्पावत जिले में सबसे कम बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, बीते सालों के मुकाबले इस साल इन दो महीनों में बारिश कम हुई है। अगस्त के दूसरे सप्ताह से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours