राजकुमार ठुकराल का भाजपा में ज्वाइनिंग पर बड़ा बयान, कहा- मुख्यमंत्री और संगठन के आदेश का पालन करेंगे

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आज प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान ठुकराल ने भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा को समर्थन का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि समर्थकों से राय मशविरा कर विकास को समर्थन करने का फैसला किया गया है। इससे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती है। वहीं, भाजपा में ज्वाइनिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात ही उनकी भाजपा में ज्वाइनिंग है। भाजपा उनकी राजनीतिक माता है। मुख्यमंत्री और संगठन के पदाधिकारी जो आदेश करेंगे, उसका पालन करेंगे। विकास शर्मा को जीत के रूप में मुख्यमंत्री को तोहफा देंगे।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours