उत्तराखण्ड

राजपुर पुलिस ने किया 20 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को  गिरफ्तार

दिनांक 05/9/24 को वादी श्री योगेश कुमार अग्रवाल निवासी 45 मुख्य बाजार , राजपुर ने थाना राजपुर पर तहरीर दी की कुछ लोगों ने उन्हें फेक कॉल कर उनके नाम से 50 लाख रुपये लोटरी खुलने की बात बताते हुये उन्हे मैसेज के माध्यम से 01 लिक भेजते हुये जीती गयी धनराशी को उक्त लिंक के माध्यम से प्राप्त करने के सम्बन्ध में बताया गया तथा जब उनके द्वारा उक्त लिंक को क्लिक किया गया तो उक्त व्यक्तियो द्वारा उनके अकाउंट से 20 लाख रुपए धोखाधडी से निकाल लिये है । तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 210/ 24 धारा 318 (4 )BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष राजपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन करते हुये गठित टीम द्वारा मोबाइल सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटना में शामिल 02 अभियुक्तो अमन व ईशान त्यागी को आईएसबीटी हरिद्वार बायपास रोड से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण :-

पूछताछ पर अभियुक्त अमन व ईशान त्यागी द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा अलग-अलग लोगो को फोन कर लॉटरी तथा अन्य लुभावने उपहार जीतने का लालच देकर उन्हे एसएमएस भेजा जाता है तथा जैसे ही उक्त व्यक्तियो द्वारा एसएमएस में दिये हुये लिंक को क्लिक किया जाता है, उनके अकाउंट की सारी डिटेल उन्हें मिल जाती है तथा वे उनके अकाउंट से ऑलाइन ट्रान्जेक्सन कर पैसे को अपने एक अन्य सहयोगी रोहन निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश के अकाउंट में ट्रांसफर कर देते है, जिसके बाद उन तीनो के द्वारा उक्त पैसे को आपस में बाट लिया जाता है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- अमन पुत्र सुनील दत्त निवासी 534 मायापुरी, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष।

2- ईशान त्यागी पुत्र संजीव त्यागी निवासी म०नं०- 28 कैलाश पार्क अरथला मोहन नगर, जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष।

वांछित अभियुक्त :-

रोहन निवासी जबलपुर, मध्यप्रदेश

पुलिस टीम :-

1- उ०नि० पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर

2- अ०उ०नि० सर्वेश कुमार

3- कां० सुरेंद्र

4- कां० प्रशांत

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago