बारिश के बाद उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर फंसे 2000 से अधिक यात्रियों को राहत, मार्ग खुला

उत्तराखंड:-  उत्तराखंड में लगातार बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर कमेडा और नंदप्रयाग में फंसे 2000 से अधिक तीर्थयात्रियों और आम लोगों को राहत मिली है। प्रशासन ने मार्ग को सुचारू कर दिया है और यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए हैं।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमेडा और नंदप्रयाग में लगातार भूस्खलन और पहाडी से पत्थर गिरने के कारण सड़क को सुचारू करने में व्यवधान हुआ है, हालांकि नंदप्रयाग में बाईपास से आवाजाही सुचारू है। जबकि कमेडा में मार्ग को सुचारू कर दिया गया है। दो हजार से अधिक तीर्थयात्री व आमजन हाईवे खोलने का इंतजार कर रहे थे। मार्ग खुलने के बाद वह अपने गंतव्‍य के लिए रवाना हुए। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने बताया है कि कड़ी मेहनत कर बंद चल रहे मार्ग को खुलवाया गया है, यात्रियों के भोजन की भी व्यवस्था स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई थी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours