मशहूर संगीतकार चरणजीत आहूजा के निधन की खबर से पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। शनिवार को उनका निधन हुआ। निधन की सूचना मिलने के बाद पॉपुलर सिंगर मास्टर सलीम, दिलजीत दोसांझ ने शोक जताया और सोशल मीडिया पोस्ट में इमोशनल मैसेज साझा किया। चरणजीत आहूजा को पंजाबी संगीत का सम्राट कहा जाता था। उनके निधन का कारण क्या है, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। चरणजीत आहूजा ने पंजाबी के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी उम्दा साउंडट्रैक में अपना योगदान दिया था।
दिलजीत दोसांझा ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में चरणजीत आहूजा की तस्वीर साझा करते हुए, उनके निधन पर शोक जताया है। साथ ही संगीतकार चरणजीत ने जो कुछ पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए किया, उस बात का भी दिलजीत ने जिक्र किया है। दिलजीत ने चरणजीत को सच्चा लीजेंड कहा।
मास्टर सलीम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें चरणजीत आहूजा को याद किया। वह लिखते हैं, ‘आज म्यूजिक की दुनिया का बहुत बड़ा नाम और हमारे गुरु महाराज चरणजीत आहूजा साहब हमसे दूर चले गए। परमात्मा के चरणों में उन्हें जगह मिले।’ मास्टर सलीम बताते हैं कि चरणजीत जी ने पंजाबी म्यूजिक और कलाकारों के लिए बहुत कुछ किया था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…