हल्द्वानी के रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते शुक्रवार को बाइक रपटने से वनदरोगा की मौत हो गई थी, अब सोमवार तड़के कार पेड़ से टकराने पर मां-बेटे की मौत हो गई जबकि बड़ा बेटा घायल हो गया। आजाद नगर निवासी मोहम्मद आरिफ की पत्नी शबाना परवीन (48), बड़ा बेटा अब्दुल रहमान उर्फ लवी (21) और छोटा बेटा यजान सैफी (16) रविवार को रिश्तेदारी में शादी समारोह में शिरकत करने मुरादाबाद गए थे।
रविवार शाम हल्द्वानी के नया बाजार में आग लग गई। आरिफ की मशीन की दुकान भी उसी गली में है, जहां आग लगी थी। यह खबर दोनों बेटों को लगी तो वे परेशान हो गए। तड़के करीब तीन बजे वे रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास पहुंचे तभी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में शबाना और यजान की मौत हो गई जबकि लवी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। यजान नैनीताल रोड स्थित एक स्कूल का छात्र था।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…