लखीमपुर खीरी में सड़क दुर्घटना: मिनी बस से टकराकर बाइक सवार मां-बेटे और बहू की जान चली गई

लखीमपुर खीरी के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। लखीमपुर-शारदानगर मार्ग पर मिनी बस से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार महिला, उसके बेटे और बहू की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय पोता गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक थाना फूलबेहड़ के गांव लठिया निवासी गीता देवी (55 वर्ष) पत्नी अमृतलाल, अपने बेटे अवधेश, बहू मीना देवी और पौत्र रोहित (12 वर्ष) के साथ बाइक पर सवार होकर लखीमपुर आ रही थीं। अवधेश बाइक चला रहा था। ये लोग क्षेत्र में लखीमपुर-शारदानगर मार्ग पर ग्राम खइंया के पास पहुंचे थे, तभी सामने आ रही मिनी बस में बाइक जा घुसी।

हादसे में गीता देवी, अवधेश और मीना देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर घायल हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours