भागलपुर में तिहरा हत्याकांड: युवक ने चाचा सहित दो को मारा, भीड़ ने उसकी जान लेकर दिया कड़ा जवाब

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के मकदपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक घटना घटी, जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक ने अपने चाचा सहित दो लोगों की हत्या कर दी। इस हमले में कई अन्य लोग भी घायल हुए। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर बुरी तरह पीटा, जिससे इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटटना शुक्रवार रात की है, जब मकदपुर गांव निवासी छोटू कुमार (36) पुत्र शर्मानंद राय ने अचानक हिंसक रूप धारण कर लिया और गांव के लोगों पर लोहे के रॉड से हमला करने लगा। उसने अपने चाचा किसान राजीव राय (60) की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। साथ ही वहां मौजूद जयप्रकाश राय पर  भी जानलेवा हमला कर दिया। आननफानन में जयप्रकाश राय को मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इतना ही नहीं आरोपी युवक ने दो लोगों की हत्या के बाद करीब आठ अन्य लोगों पर भी हमला किया। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल और पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जब ग्रामीणों को छोटू कुमार की हिंसा का पता चला तो वह आक्रोशित हो गए। इसके बाद उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानिए मरने वालों के बारे में 

राजीव राय (60)

जयप्रकाश राय

छोटू कुमार (आरोपी)

यह लोग गंभीर रूप से घायल हैं

छोटू राय – मायागंज अस्पताल में भर्ती

कारे राय – पीएमसीएच में भर्ती

परिजनों में शोक, ग्रामीण दहशत में
इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीण इस घटना से सदमे में हैं और गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours